आइपेक, सेक्टर 04 के विद्यार्थियों ने जेइइ मेन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 97 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। आठ बच्चों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें अवंतिका गुप्ता 99.84, अनिमेष राय 99.80, आयुष कुमार 99.73, स्पर्श कुमार 99.84, रचित कुमार 99.53, अमित कुमार 99.52, नमन जैन 99.45, आयुष कुमार झा 99.35 प्रतिशत पर्सेंटाइल हैं।
यह जानकारी संस्थान के निदेशक ऋषि कुमार झा ने दी है। उन्होंने बताया कि संस्थान के 43 छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ सफलता हासिल की है। उन्होंने सभी छात्रों को जेइइ एडवांस्ड में अच्छे रैंक के साथ सफलता की शुभकामनाएं दी। संस्थान की अवंतिका गुप्ता ने फिजिक्स में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। और वह लड़कियों में सिटी टॉपर हैं। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारी ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी।
बोकारो के छात्रों का जेइइ मेन में बेहतरीन प्रदर्शन
जीजीपीएस बोकारो के छात्रों ने जेइइ मेन की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के गौरव मिश्रा ने 99.33 प्रतिशत, अरुणिमा चक्रवर्ती ने 97.95, सिद्धार्थ अग्रवाल ने 97.51, प्रशांत कुमार ने 96.36, शुभम कुमार ने 91.47, ऋषिराज शर्मा ने 90.17, अभय राज ने 88.18, फैजान फिरदौश ने 86.59, नंदिता नुपूर ने 86.59, आदर्श मिलन ने 84.24, सचिन कुमार ने 84.04 प्रतिशत परसेंटाइल प्राप्त किया है। प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती, जीजीएसइसी अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव एसपी सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है।
यह भी पढ़े:
- बोकारो: बिल्डर विनोद सिंह के घर में फायरिंग, 3 खोखे और गोलियाँ बरामद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांची
- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए करना होगा ये काम
- विश्व संस्कृत ओलिंपियाड: डीपीएस बोकारो के 85 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, 34 गोल्ड मेडल जीते, 6 बने विश्व नंबर वन
- बेरमो अनुमंडल में कई स्थानों पर वर्षों से चल रही है चैती दुर्गा पूजा
- धनबाद में गर्मी से सतर्क रहें, पारा 41 डिग्री के पार बढ़ रहा है। जलन या सन बर्न का है खतरा।