लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड में जयराम महतो की पार्टी ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जयराम महतो स्वयं गिरिडीह सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, रांची, दुमका, और धनबाद में और तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने धनबाद से एक मुस्लिम उम्मीदवार को भी टिकट दिया है|
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने धनबाद, दुमका, और रांची लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। धनबाद में मुस्लिम समुदाय के अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है। जयराम महतो स्वयं गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।
दुमका सीट से बेबीलता टुडू और रांची सीट से देवेंद्रनाथ महतो को टिकट मिला है। धनबाद की सीट पर चर्चा है। भाजपा ने बाघमारा के विधायक ढुलू महतो को टिकट दिया है। कांग्रेस अभी अपनी योजना नहीं बता रही है। इकलाख अंसारी धनबाद के गोविंदपुर से हैं।
धनबाद में मुस्लिम उम्मीदवार बनाकर जयराम महतो ने बड़ा दांव लगाया है। धनबाद लोकसभा सीट झारखंड की सबसे बड़ी सीट है और यहां 22 लाख से अधिक मतदाता हैं। यहां भाजपा का प्रभाव अधिक है। 13 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें सात बार भाजपा जीती है।
तीन बार कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है और तीन बार निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। धनबाद में तीन लाख 37 हजार मुस्लिम वोटर हैं, जो कुल वोटरों का 15.9 प्रतिशत है।
आखिरी बार फुरकान अंसारी ने जीता था सांसद का पदराज्य गठन के पहले चुनाव में 2004 में गोड्डा से कांग्रेस के टिकट पर फुरकान अंसारी जीते। फिर २०१९ तक कोई भी झारखंड से मुस्लिम सांसद नहीं बने। फुरकान अंसारी 2009 और 2014 में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे, पर वे हारे।
यह भी पढ़े:
- मेरे देश की धरती…इस गीत पर झूमा बोकारो
- गर्मी से बचाव के लिए डीसी ने जारी की एडवाइजरी! जाने लू से बचने का उपाय
- झारखंड समाचार: इस अस्पताल में आ रही है ये खास सुविधा, लाखों रुपये की लागत में तैयार
- विश्वास का महोत्सव: चैती छठ नाहाय-खाय के साथ आरंभ
- नक्सलियों के आतंक से काँप रहा गोमिया, पुल निर्माण में कर्मियों पर हमला; लम्बे समय से काम बंद है