कलियुग में कैसे बचें? कहाँ रहता है कलियुग ?

Nicky Yadav

क्या आपको पता है कि भगवान श्री कृष्ण के बैकुंठ धाम लौट जाने के बाद ही कलयुग की शुरुआत धरती पर हुई थी।

लेकिन यह कलयुग रहता कहां है और इससे इंसान बच कैसे सकता है। आईये जानते है।

पांडवों ने अभिमन्यु और उत्तरा पुत्र परीक्षित को उत्तराधिकारी बना दिया उसके बाद सभी पांडव और द्रौपदी के साथ निकल पड़े हिमालय की यात्रा पर।

 ऐसा कहा जाता है कि तब राजा परीक्षित और कलयुग में घमासान युद्ध हुआ था जिसमें कलयुग हार गए थे।

उन्होंने धरती पर रहने के लिए राजा परीक्षित जी से विनती की थी जिस पर राजा परीक्षित जी ने कलयुग को रहने के लिए पांच स्थान दिए थे।

पहला जुआ, दूसरा हिंसा, तीसरा व्यभिचार, चौथा मदिरा और पांचवा सोना यानी कि नींद।

अब ऐसा कहा जाता है कि जो भी मनुष्य इन चीजों का त्याग कर देता है कलयुग उन पर कभी भी हावी नहीं हो पाता।

पारसी लोग कैसे बसे भारत में? टाटा के पुरखों की ग़ज़ब कहानी !