रांची: एक साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण मेघालय से मराठवाड़ा तक बदलाव हो रहा है. यह बदलाव बंगाल, झारखंड, और ओडिशा पर भी प्रभाव डालेगा. इस वजह से झारखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है. 6 से 10 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार हैं. राज्य मौसम केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 6 और 7 मई को राज्य के उत्तर-पूर्व (संताल-कोयलांचल) और दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
बारिश के साथ तेजी से चल सकती है हवा
इस समय में हवा तेज हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। 10 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान कम हो सकता है। राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि तक जा सकता है, और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेसि तक जा सकता है।
तापमान 38.4 डिग्री तक पहुँचा :
शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेसि था। शुक्रवार के मुकाबले दो फीसदी तापमान बढ़ा। रविवार को भी तापमान में वृद्धि की उम्मीद है। सोमवार से मौसम बदलने के साथ तापमान में कमी की संभावना है। कई जिलों में तापमान अभी 40 डिग्री सेसि से कम हो गया है।
यह भी पढ़े:
- बरमसिया चेकनाका में वाहन से 5.70 लाख रुपये हुवे बरामद, जाने किसका है सारा पैसा
- 99.92 परसेंटेज के साथ रचित बना स्कूल टोपर
- 2024 का लोकसभा चुनाव: जयराम महतो के नामांकन देने के बाद, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
- तीन संचालको के मकड़जालो में फंस गयी खुंटरी जलापूर्ति योजना
- इंटर में, बेरमो के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन