झारखण्ड के लोगो को पहले से ज्यादा गर्मी का सितम सहना पड़ेगा | अनुमानकर्ता के अनुसार 30 और 31 मार्च को बारिश होने का संभावना दर्शाया जा रहा है | इसके बाद तापमान पहले की अपेक्षा 37 डिग्री तक पहुंच जायेगा | मौसम विभाग के मुताबिक कल हलकी बारिश हो सकती है |
अनुमानकर्ता के अनुसार झारखण्ड में 30 और 31 को बारिश होने के बावजूद भी अत्यधिक गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है | किन्तु राजधानी रांची के लोगो को गर्मी से छुटकारा नहीं मिल पायेगा | क्योकि तीन चार दोनों में अत्यधिक तापमान 37 डिग्री पहुंच जायेगा | मौसम विभाग के मुताबिक चार अप्रैल तक राज्य के कुछ जिलों का तापमान बढ़कर 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है |
राज्य में शनिवार और रविवार को बदल छाने के बाद हलकी सी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है | किन्तु, एक अप्रेल से मेघ पूरी तरह छट जायेंगे और मौसम शुष्क व साफ रहेगा | इससे सूर्य से निकली तीखी धुप की गर्मी तापमान को बढ़ाएगी | राजधानी समेत राज्य के अलग अलग भागो में भी तापमान में वृद्धि हुवी है | राजधानी में अगले तीन चार दिनों में तापमान तीन से चार दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री में बढ़ोतरी हो सकती है |
रांची का तापमान पहले की अपेक्षा 34 डिग्री के आसपास पहुंच जायेगा
हमारे राज्य में नवीनतम और अधिकतम तापमान अलग राज्यो में सामान्य तपमान से 1 डिग्री बढ़कर चल रहा है | मेदिनीनगर में तापमान बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है | जमशेदपुर का तापमान भी बढ़कर 38.3 तक पहुंच गया है | यहां का नवीनतम तपमान को सबसे अधिक 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है | विभिन्न जेलों में भी गर्मी का तपमान अत्याधिक बढ़ रही है आने वाले समय में तपमान और अधिक बढ़ने की संभावना है |
राजधानी मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बावजूद भी राजधानी और राज्य के विभिन्न भागों में गर्मी बढ़ेगी |
रांची का तापमान पहले की तुलना में बढ़कर 34 डिग्री पर पहुंच गया है
रांची का अधितम तापमान बढ़कर 34 डिग्री के आस पास पहुंच चुका है बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | यहां अगले 3-4 दिनों में तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है | जबकि यहाँ का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 18.9 डिग्री रहा | रांची में सुबह दस बजे से ही कड़ी धुप निकल रही है हालाँकि शाम में थोड़ी थोड़ी रहत मिलती है | मौसम विभाग के मुताबिक रांची के न्यूनतम तापमान में बढ़कर एक डिग्री हो सकती है |
मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की बारिश के बाद तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जायेगा और इसके दो सप्ताह बाद तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुँच सकता है |
यह भी पढ़े:
- अरुण मिश्रा की पुस्तक कैंसर के मरीजों को दे रही राहत , रिसर्च करने के लिए कर दिया देह दान
- Motilal Mahto Biography in Hindi ! मोतीलाल महतो की जीवनी
- ऊपरघाट के पोखरिया पंचायत में JBKSS के ऑफिस का उद्घाटन
- Jayram Mahto Biography in Hindi ! जयराम महतो का जीवन परिचय
- बोकारो के एक गांव में नहीं मनाई जाती होली , इसके पीछे का रहस्य जाने