सोने चाँदी से  भी महँगा है यह चमत्कारी फ़ाइबर!

Nicky Yadav

क्या आपने सोने और प्लैटिनम से भी महंगी रुई देखी है।

स्क्रीन पर किसी मामूली फाइबर जैसी दिखने वाली यह चीज सोने और प्लैटिनम से भी महंगी है और इसे सिर्फ अमीर लोग ही अफोर्ड कर सकते हैं।

इस अनोखी चीज का नाम है Eiderdown जो पानी में डूबने के बाद भी गीला नहीं होता यानी हाइड्रोफोबिक है।

यह जितना हल्का होता है उतना ही दुर्लभ और महंगा भी होता है क्योंकि इसकी कोई खेती नहीं की जाती बल्कि उसके लिए आईलैंड में जाकर ऐसी बत्तख ढूंढनी पड़ती हैं जो अंडों पर बैठी हो।

असल में मादा बत्तख अपने अंडों को और चूजों को गर्म रख ने के लिए अपनी छाती से पंख निकालती है जिसे आईडर डाउन कहा जाता है।

इसे धरती पर पाया जाने वाला सबसे मुलायम और गर्म फाइबर माना जाता है इसीलिए इस आईडर डाउन का इस्तेमाल रजाई बनाने में किया जाता है।

आईडर डाउन से बनी एक रजाई की कीमत लगभग 6₹ लाख होती है।

क्यों बिजली महादेव मंदिर है प्रसिद्ध? अनोखी घटना होती हर साल!