भारत का अमीर जिससे अंग्रेज और मुग़ल भी लेते थे कर्ज

Nicky Yadav

क्या आपको पता है कि भारत के एक व्यक्ति के पास इतनी संपत्ति थी कि मुगल और अंग्रेज भी उनसे कर्ज लिया करते थे।

आजकल के अंबानी, टाटा, बिडला सब उनके सामने फेल थे। बंदे का नाम भी खास था "जगत सेठ फतेह चंद" जिन्हे 1923 में मुगल बादशाह मोहम्मद शाह ने जगत सेठ की उपाधि दी थी।

उनकी संपत्ति की आज की कीमत अनुमानित 1.6 लाख करोड़ रूपये होती है।

अगर आज के हिसाब से गिनती करते हैं तो जगत सेठ को उनके अपार संपत्ति और वित्तीय प्रबंधन की कुशलता के कारण दुनिया का बैंकर कहा जाता था।

18वीं सदी में वो पहले ऐसे भारतीय थे जिन्होंने ना केवल व्यक्तियों बल्कि राष्ट्रों को भी कर्ज दिया था।

ब्रिटिश सरकार के दस्तावेज बताते हैं कि उनके पास उस समय के सभी अंग्रेजी बैंकों की जमा राशि से भी अधिक संपत्ति थी।

यहां तक कि उनकी संपत्ति ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से भी बड़ी थी। उन्होंने अंग्रेजों के साथ-साथ फ्रांसीसियों और पुर्तगालियों को भी बड़ी मात्रा में पैसा कर्ज पर दिया था।

भारत में बनेगी चमत्कारी सड़के, अपने आप होंगी रिपेयर